जौनपुर : पैसों को लेकर तीमारदारों नें निजी चिकित्सालय में कांटा बवाल
तीमारदारों की तहरीर पर चिकित्सक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
तहलका 24x7नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित एक निजी चिकित्सालय में पैसों को लेकर तीमारदारों ने जमकर बवाल काटा। तीमारदारों की तहरीर पर चिकित्सक समेत दो लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। इलाज के दौरान नवजात शिशु के इलाज में लापरवाही करने पर परिजन भड़के थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के दीदरगंज थानान्तर्गत शुकलपुरा गांव निवासी चन्द्र शेखर यादव की पत्नी पुष्पा देवी अपने का नवजात शिशु को लेकर नगर के पुरानी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थी। बच्चे के जन्म के उपरांत पैसों को लेकर एवं इलाज में लापरवाही के चलते परिजनों से चिकित्सक से विवाद हो गया। बताते हैं इस दौरान चिकित्सालय के डाक्टर महफूज़ व उनके भाई डा. जावेद ने परिजनों की पिटाई पिटाई कर दिया। जिसके कारण तीमारदारों ने उक्त चिकित्सालय में जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुष्पा देवी की तहरीर पर दोनों चिकित्सकों पर भादवि की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Comments
Post a Comment