आजमगढ़ : नहर में पानी न आने से किसान हलकान, किसानों की फसल सूख रही

आजमगढ़ : नहर में पानी न आने से किसान हलकान, किसानों की फसल सूख रही

अम्बारी।
डा. राजकुमार यादव 
तहलका 24x7 
                     शारदा सहायक खण्ड 32 नहर में पानी न आने से किसान हलकान हो रहे हैं। भीषण धूप के चलते किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है। ऐसे में जिनके पास निजी संसाधन हैं उनकी फसलों की सिंचाई तो हो जा रही है परंतु जो किसान नहर पर आश्रित हैं वह अपनी फसल सींचने के लिए हलकान हैं। उनकी फसल नहर में पानी न आने से सूख रही है। इस समय नहर में धूल उड़ रही है। 
उक्त नहर क्षेत्र के कुँवर नदी पलिया माँफी तक गयी है। ऐसे में नहर के अगल बगल के किसान नहर से ही सिचाई पर निर्भर है वही ताखा, भदसार, कटार, बन्तरिया खानजहाँपुर, बुटकीया, पलिया समेत दर्जनों गांवों से नहर गुजरती है। ऐसे में कई गांवों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है। वहीं किसान रामकृपाल, हरिराम, कमलेश, संदीप, अशोक, राजेंद्र, लालता, अच्छेलाल, राममिलन, लोरी सहित कई किसानों ने जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। नहर विभाग के अधिकारियों
से संपर्क किया गया तो सम्पर्क नहीं हो पाया।

Comments