आजमगढ़ : मत्स्य पालन को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
मार्टीनगंज।राजेन्द्र राय
तहलका 24x7
तहसील के चिवटही गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान औरंगजेब के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि हमारे गांव में गाटा संख्या 549 रकबा 1 दशमलव 279 हेक्टेयर सरकारी अभिलेख में पोखरी के नाम से दर्ज है। कुछ दिन पहले उक्त पोखरी के नीलामी कर दी गई। जिसकी जानकारी ग्राम सभा को नहीं हो सकी। नाटकीय ढंग से बोली लगा कर पैसा जमा कर लिया गया। आवंटन शासनादेश के विपरीत हुआ है जिसके कारण गरीब और बेरोजगार लोग नीलामी में प्रतिभाग नहीं कर पाए। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज प्रशांत कुमार का कहना है कि मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन विधिवत मान्यता प्राप्त अखबारों के माध्यम से गजट करवाया गया था फिर भी अगर कहीं कोई समस्या है तो तहसीलदार से जांच करा कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मोहन प्रकाश, मुन्ना, मोहम्मद आजम, मोहम्मद साहेब, इस्लाम, निजामुद्दीन, इस्माइल, मोहम्मद नईम, मुस्ताक अहमद, हैदर अली, जुनैद अहमद, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद असद, सफ़ररुद्दीन, नसीम अहमद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Comments
Post a Comment