जौनपुर : रेलवे का लोहा चोरी करते गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर)राकेश अग्रहरि
तहलका 24x7
स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना क्षेत्र के मालीपुर स्टेशन यार्ड से रेलवे का लोहा चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
मालीपुर निवासी आजाद पुत्र जहीर मालीपुर के रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेल पटरी को जोड़ने वाला पेंडाल क्लिप चोरी करके भाग रहा था। उसी समय गश्त पर निकले आरपीएफ थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। इस दौरान कांस्टेबल संजय कुमार मदनलाल प्रवीण सिंह कौशल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment