जौनपुर : स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल सेठ को स्वजातिय बंधुओं ने दी बधाई
जौनपुर : स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव गहमागहमी के बीच सम्पन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल सेठ को स्वजातिय बंधुओं ने दी बधाई
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के लिए सभी स्वजातिय बंधुओं का तहेदिल से आभार - राहुल सेठ
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नगर के कानपुर धर्मशाला में काफी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव के उपरांत मतगणना में नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल सेठ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सचिन वर्मा को महज 6 मतों से पराजित किया।
अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल सेठ ने 129 मत प्राप्त हुआ। वहीं एडवोकेट सचिन वर्मा को 123 मत, प्रदीप वर्मा को 28 मत एवं मनोज सेठ को महज 18 मत ही प्राप्त हुआ। मतदान के उपरांत मतगणना में विजयी अध्यक्ष पद की घोषणा पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार सेठ ने किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल सेठ ने समाज के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी स्वजातिय बंधुओं का आभार व्यक्त किया। श्री सेठ ने कहा कि स्वर्णकार समाज के सम्मानित बंधुओं ने मुझ पर विश्वास जताया है जिसे मैं कभी भी नहीं टूटने दूंगा। स्वर्णकार समाज के उत्थान व विकास के लिए आप सभी सम्मानित बंधुओं के सहयोग की अपेक्षा रखता हूं।
इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सेठ, जवाहिर लाल सेठ, राम सूरत सेठ, छेदी लाल वर्मा, सूरज सेठ, केशव प्रसाद, एडवोकेट महेंद्र वर्मा, अभिषेक सेठ, बृजेश सेठ, रितेश सेठ, जन्मेजय सेठ, रमेश सेठ, सुमित सेठ, पारितोष सेठ, संदीप सेठ, हरिश्चंद्र सेठ, संजय सेठ, मनोराम सेठ, अशोक सेठ, बैद्यनाथ सेठ, आलोक सेठ, अंकित सेठ, सुरेश सेठ समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment