जौनपुर : जागरूकता के लिए साइकिल रैली व स्लो साइकिल रेस का आयोजन

जौनपुर : जागरूकता के लिए साइकिल रैली व स्लो साइकिल रेस का आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                      जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में शांति, भाईचारा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण रोधी सन्देश के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली आयोजित की गयी। यातायात जागरूकता के तहत बालिकाओं की स्लो साइकिल रेस भी आयोजित हुई जिसमें बबीता पासवान विजेता और मानसी उपविजेता घोषित हुई। 

संस्था अध्यक्ष जेसी डॉ रूचि मिश्रा ने बताया कि जेसीआई इंडिया के कार्यक्रम "पीस इज पासिबल" के तहत आयोजित साइकिल रैली नगर के पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई से शुरू हुई। रैली का शुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ राजकुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली कौड़िया, ठकठौलिया गांव के रास्ते एराकियाना व पक्का पोखरा होते हुए पुनः बसंती देवी आईटीआई पर समाप्त हुई। रैली में बालिकाएं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, यातायात जागरूकता और बढ़ते प्रदूषण से बचाव के संदेशों वाली तख्तियां लिए हुई थीं। इसके बाद आईटीआई परिसर में दुर्घटना से बचाव का संदेश देने के लिए स्लो साइकिल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बबीता प्रथम एवं मानसी द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जे.एन. सचान ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। 

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेसी गीता जायसवाल मुन्नी, सचिव जेसी डॉ अनामिका मिश्रा, जेसी दिवाकर मिश्र, जेसी आनंद वर्मा, डॉ सुधाकर मिश्र, जेसी उषा गुप्ता, जेसी ललिता मिश्रा, जेसी पूनम गुप्ता, जेसी एकता नीलम, जेसी संगीता तिवारी, जेसी मेघना वर्मा, जेसी अंजू मिश्रा, जेजे अध्यक्ष जान्हवी मिश्रा, जेजे सचिव सुष्मिता पांडे, ममता, राधा, प्रभा आदि उपस्थित रहीं।

Comments