जौनपुर : "कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार" स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली

जौनपुर : "कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार" स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली 

जौनपुर।
जेपी यादव
तहलका 24x7
                          प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार छात्र नामांकन मे वृद्धि हेतु चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान करने के लिए पूर्व माध्यमिक  शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिरकोनी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर में अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। तत्पश्चात छात्रों अभिभावको एवं शिक्षकों के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत एक विशाल रैली निकाली गई।  "कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार" --- "हिन्दु-मुस्लिम, सिख-इसाई मिलकर के सब करें पढाई" --- "आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे" --- "अब ना करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल"  जैसे कई नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। संगोष्ठी मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि बच्चे ही हमारी पूंजी हैं जितना अधिक नामांकन होगा उतना ही अधिक हम शिक्षकों की सार्थकता एवं उपयोगिता साबित होगी। विगत वर्षों से अधिक इस वर्ष छात्र नामांकन प्रतिशत बेहतर रहेगा। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया तथा परिषदीय विद्यालयों में सुशिक्षित एवं सु प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शिक्षण कार्य का गुणगान किया। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद असलम ने शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला महामंत्री डॉक्टर श्याम शरण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार सरोज, मंडलीय संयुक्त मंत्री प्रेम बहादुर यादव, डॉक्टर हेमंत यादव, गिरजा शंकर यादव, साजेश सिंह, सुनिधि सिंह, भारती सिंह, सरोज सिंह सहित छात्र-छात्राएं तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन ब्लॉक इकाई  सिरकोनी के मंत्री राममिलन एवं आभार ज्ञापन अध्यक्ष कुंवर यशवंत सिंह ने किया।

Comments