जौनपुर : लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया- ललई यादव
बदलापुर।जेपी यादव
तहलका 24x7
प्रदेश के पूर्व मंत्री व शाहगंज के वर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' ने बुधवार को कस्बे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अबकी लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा का सफाया हो जाएगा। एक साल में दो बजट प्रस्तुत करने वाली सूबे की भाजपा सरकार विकास की एक भी परियोजना शुरू नहीं कर सकी है। पिछली सपा सरकार ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज उन्हीं का लोकार्पण कर योगी सरकार पीठ थपथपा रही है। पूर्व मन्त्री व विधायक ने कहा कि सपा सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क तथा बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया था। जनता झूठे वादे करने वालों को समझ चुकी है। निर्माणाधीन फोरलेन पर तंज कसा। कहा कि 302 किमी लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस -वे का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो वर्ष से भी कम समय में कराकर उसपर युद्धक जहाज उतारने का काम किया था। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर 300 किमी फोरलेन का निर्माण चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस अवसर पर बाबूराम यादव, लाला यादव, अंबिका यादव, विजय शंकर यादव, मुन्नालाल यादव, लालजी विश्वकर्मा आदि रहे।

Comments
Post a Comment