जौनपुर : एक रूपये मासिक किराये पर परिवहन विभाग ने 40 वर्ष से जमाये रखा है कब्ज़ा

जौनपुर : एक रूपये मासिक किराये पर परिवहन विभाग ने 40 वर्ष से जमाये रखा है कब्ज़ा


बुकिंग कमरा खाली न कराये जाने से मकान मालिक के परिजनों पर रोटी का संकट

बदलापूर।
भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7 
                        परिवहन विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते कस्बा निवासी राजकुमार हलवाई का एक मकान चार दशक से फसा पड़ा है। 40 वर्षों से परिवहन विभाग मात्र 1 रूपये मासिक किराये पर मकान पर कब्ज़ा जमाये रखा है। उक्त भवन में परिवहन विभाग ने बुकिंग ऑफिस खोल रखा है। जो कभी कभार ही खोला जाता है। भुक्त भोगी ने अपने परिवार के रोजी रोटी  की समस्या को दिखाते हुए बुकिंग कमरे को खाली कराये जाने के सम्बन्ध में तहसील दिवस सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। किन्तु उसकी समस्याओं का आज तक निराकरण न होने से भीषण महगाई में परिवार का गुजर बसर करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। भुक्तभोगी ने यह भी हवाला दिया कि एक अरसे पूर्व जो भी रोडवेज ने हाइवे रोड पर बुकिंग हेतु कमरा लिया था सभी ख़ाली कर दिए है। जब कि बदलापुर स्थित बुकिंग कार्यालय कभी कभार खुलता है। ज्यादातर बन्द ही रहता तो गरीब ब्यापारी के साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा आखिर सौतेला रवैया कब तक अपनायेगे। भुक्तभोगी ने  जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है कि उसकी समस्या का निराकरण जल्द से जल्द हो सके जिससे उसकी आजीविका बहाल हो पाए।

Comments