आजमगढ़ : क्षेत्र में फसल चोरों का आतंक, खेतों से उठा ले जा रहे गेहूं का बोझ

आजमगढ़ : क्षेत्र में फसल चोरों का आतंक, खेतों से उठा ले जा रहे गेहूं का बोझ

अम्बारी।
डा. राजकुमार यादव 
तहलका 24x7 
                    फूलपुर कोतवाली के मंगरू के पूरा गाँव में फसल चोरों का आतंक है। फसल चोर खेतों से गेहूं का बोझ उठा ले जा रहे हैं। फसल चोरों के आतंक से अन्नदाता हलकान हैं। भुक्तभोगी अन्नदाता सीताराम यादव शनिवार की प्रातः अपने गेहूं की मड़ाई के लिए जब खेत में गया तो देखा कि बीती रात काट कर बनाया गया गेहूं का बोझ उसके खेत से नदारद था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उक्त किसान का गेहूं के बोझ को किसी ने मड़ाई करवा लिया है। किसान का खेत से उसके घर की ज्यादा दूरी होने के कारण रात में ही फसल चोर गेहूँ के बोझ को उठा ले गये और किसी को भनक तक नहीं हुई। फसल चोरों से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

Comments