जौनपुर : एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने देरी से पहुंचने पर एम्बुलेंस व पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव
पथराव में एक दारोगा घायल, एम्बुलेंस व पुलिस की गाड़ी के शीशे चकनाचूर
![]() |
| रोते बिलखते परिजन |
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो के चपेट में आने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस व 100 नंबर को सूचित किया। सूचना के आधे घंटे बाद एम्बुलेंस व 100 नंबर पहुंची तबतक उक्त महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर ही रख कर शाहगंज - खुटहन मार्ग जाम कर दिया।
देरी से पहुंचने के चलते एम्बुलेंस व 100 नंबर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में एम्बुलेंस व 100 नंबर गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 100 नंबर गाड़ी पर तैनात दारोगा ने अपना असलहा लहराया तो भीड़ भड़क कर दारोगा को पीटकर घायल कर दिया। घटना के दो घंटे बाद सर्कल के सभी थानों की फोर्स लेकर क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों द्वय ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
![]() |
| आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते सीओ व एसडीए |
कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर मडंवा गांव निवासी हरिप्रसाद की पत्नी शोभावती (40) गांव के ही गजेंद्र यादव के पिता की तेहरवीं में शामिल होने के लिए पैदल ही जा रही थी जैसे ही गांव के प्राइमरी पाठशाला के समीप पहुंची कि खुटहन के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणो ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची एम्बुलेंस व 100 नंबर की गाड़ी पर पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 100 नंबर पर तैनात दारोगा बनारसी सिंह ने अपना असलहा निकाला तो ग्रामीण और भी भड़क गए और दारोगा को पीटकर घायल कर दिया।
घटना के दो घंटे बाद क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव व उप जिलाधिकारी जेएन सचान सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग थी कि उक्त आटो चालक को गिरफ्तार किया जाय, सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए व गांव के दोनों छोर पर ब्रेकर बनवाया जाय। काफी मशक्कत के बाद अधिकारी द्वय ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत करा जाम खुलवाया। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




Comments
Post a Comment