जौनपुर : भ्रष्टाचार के आकंठ डूबा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र
बदलापुर।भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के कर्मचारियों के कार्य प्रणाली व भ्रष्टाचार के विरोध मे कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने अपने साथियों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में धरना दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए कहा यह सरकार जो कुछ जनता के लिये दे भी रही है वह इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भेट चढ़ जा रही है। उन्होंने कहा कुत्ता काटने की सूई के नाम पर वसूली की जाती है। दवा के नाम पर लाल पीली टबलेट हर रोग में पकड़ा दिया जाता है। भ्रष्टाचार राजनीति के चलते पनप रहा है जनता की आवाज दबाई जा रही है और भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे अधिकारी एवं कर्मचारी मलाई काट रहे है हम इसे सड़क से सदन तक पहुॅचायेगे। इस सम्बंध में अधीक्षक डा. वर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ शब्दों मे कहा यहां ऐसी कोई बात नही है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी के पाबन्द है। कोई भी वसूली नही होती है मर्ज के मुताबिक दवा ही मरीज को दवा बता दी जाती है। वहीं मौजूद जनता ने दबी जुबान कहा कि एक्स रे बाहर से कराना पड़ता है। प्रतिदिन फिल्म नही रहती है। रटा रटाया यह कहा जाता है । कि मांग के सम्बंध में पत्र लिखा गया है। धरना प्रदर्शन के दौरान विवेक यादव, पिंटू यादव, सुरेंद्र शर्मा, युवा नेता विनय मिश्र, सन्तोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment