जौनपुर : कौशल विकास मिशन की 60 छात्राओं को यूनीफॉर्म वितरित

जौनपुर : कौशल विकास मिशन की 60 छात्राओं को यूनीफॉर्म वितरित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन की 60 छात्राओं को यूनिफार्म व बैग वितरित किया गया । गुरुवार को नगर के पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई के प्रांगण में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जे.एन. सचान ने योजना के तहत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को ड्रेस व बैग देकर उत्साह बढ़ाया ।
संस्था अध्यक्ष जेसी डॉ रूचि मिश्रा ने बताया कि संस्थान में चल रहे कौशल विकास योजना की छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी महोदय ने संस्था के कार्यों की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सचिव जेसी डॉ अनामिका मिश्रा ने किया एवं संचालन विकास जायसवाल ने किया।
इस दौरान प्रबंधक डॉ राजकुमार मिश्र, डॉ सुधाकर मिश्र, निदेशक जेसी दिवाकर मिश्र, जेसी ललिता मिश्रा, जेसी उषा अग्रहरि, जेसी एकता नीलम, जेसी मेघना वर्मा, जेसी अंजू मिश्रा, जेसी जान्हवी मिश्रा, जेसी आनंद वर्मा, ईश नारायण मिश्र, सुनील तिवारी, श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments