जौनपुर : निशुल्क चिकित्सा शिविर में 250 छात्रों की जांच

जौनपुर : निशुल्क चिकित्सा शिविर में 250 छात्रों की जांच

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा गुरूवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नगर के पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित शिविर में लगभग 250 छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण जेसी डॉ तारिक़ शेख के द्वारा किया गया। शिविर में छात्रों में दवा भी वितरित की गयी।
संस्था अध्यक्ष जेसी अभिषेक अग्रहरि ने बताया कि भीषण गर्मी और बीमारियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए संस्था की तरफ से शिविर लगाने का निर्णय हुआ। उन्होंने बताया कि जेसी डॉ तारिक़ शेख ने सभी छात्रों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया और जिन छात्रों को जरूरत थी उन्हें दवा भी दी गयी। जेसी डॉ तारिक़ शेख ने अपने उद्बोधन में छात्रों को बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वच्छता, व्यायाम और उचित खान-पान जैसी तरकीबें बतायी। कार्यक्रम संयोजक जेसी पुष्कर जायसवाल ने चिकित्सक डॉ तारिक़, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर पांडेय,  स्टाफ एवं सभी बच्चों का आभार ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर सचिव जेसी निर्भय जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी रविंद्र दुबे, जेसी मनीष बरनवाल, जेसी आलोक गुप्ता, जेजे अध्यक्ष धीरज जायसवाल, विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका गण उपस्थित रहे।

Comments