सुल्तानपुर : उज्जवल भविष्य व छात्रो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिता आवश्यक है - बीडीओ आलोक आर्य

सुल्तानपुर : उज्जवल भविष्य व छात्रो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिता आवश्यक है - बीडीओ आलोक आर्य

करौदीकलां।
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7 
                       उज्जवल भविष्य व छात्रो के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिता आवश्यक है। प्रतियोगिता के बाद मिलने वाली ट्राफी टानिक का कार्य करती है उक्त बातें बीडीओ आलोक आर्य ने आरएलएस कान्वेंट मे पुरस्कार वितरण समारोह मे कही। कक्षा 8 की छात्रा आस्था मिश्र को तीन पुरस्कार व प्रमाण पत्र मिला। 
जिसमें राष्ट्रीय स्तर की इंडियन टैलेंट प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर नौवें स्थान पाने पर मुख्य अतिथि एआरटीओ  माला बाजपेयी ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया जबकि बीडीओ आलोक आर्य ने आस्था को कक्षा में प्रथम स्थान व पूरे स्कूल मे 99 फीसद अंक के साथ प्रथम आने पर प्रमाणपत्र व शील्ड प्रदान किया। 
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एआरटीओ माला बाजपेयी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
जिसके बाद एआरटीओ द्वारा छात्रो को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गई साथ ही विद्यालय प्रबंधन से ट्रैफिक सिम्बल का एक बोर्ड विद्यालय गेट पर लगवाने का सुझाव दिया। इस मौके विद्यालय प्रबंधक प्रभावती सिंह, सुनील सिंह, प्रधानाचार्य राम नवल, एडीओ पंचायत मंगला प्रसाद, अरूण सिंह, दयाशंकर माली, विनय तिवारी, ध्रुवसेन सिंह, हीरा मिश्र, शैलेंद्र सिंह, निशा मिश्र, रितेश, राम विनय आदि मौजूद रहे। 

Comments