वाराणसी : काशी के बेटे ने छोटे व बड़े पर्दे पर जमाया सिक्का, काफी संघर्षों के बाद पाया यह मुकाम

वाराणसी : काशी के बेटे ने छोटे व बड़े पर्दे पर जमाया सिक्का, काफी संघर्षों के बाद पाया यह मुकाम

वाराणसी।
दुर्गेश गिडवानी
तहलका 24x7 
                    रुपहले पर्दे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की हसरत किस कलाकार में नहीं होती यही हसरत लिए काशी का एक बेटा आसिफ सैय्यद जो कि अशोक विहार कॉलोनी पहड़िया का रहने वाला है आज से लगभग 8 सालों पहले माया नगरी मुंबई पहुंचा। इससे पूर्व वह काशी में नुक्कड़ नाटक और थिएटर के माध्यम से अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया करता था। हसरतों ने उड़ान भरी और जा पहुंचा बॉलीवुड के गलियों में।
 छोटे व बड़े पर्दे पर अपनी कलाकारी का जलवा बिखेरने वाला काशी के बेटे आसिफ सैय्यद ने आज वाराणसी में एक पत्रकार वार्ता में मीडिया को बताया कि जब वह 2010 में काशी से मुंबई का रुख किया उस समय पैसों की तंगी के कारण माया नगरी में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। लेकिन कुछ कर गुजरने के जुनून में हार नहीं मानी और लगातार 3 वर्षों तक संघर्ष के बाद "कुमकुम भाग्य" धारावाहिक में पहला मौका मिला इस मौके को भुनाते हुए आसिफ ने रुपहले पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी। उसके बाद से धारावाहिकों की लाइन लग गई और अब तक 40 से 45 धारावाहिकों में काम करने वाले आसिफ ने मनोज बाजपेई और ओमपुरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ 4 मूवी मैं भी काम कर चुके हैं और जल्द ही दो अन्य फिल्मों में दिखाई देंगे।
आसिफ ने बताया कि भविष्य में काशी और आसपास के प्रतिभावान कलाकारों को मेरे जैसे संघर्ष न करना पड़े इसके लिए कुछ योजनाएं तैयार कर रहा हूं जिससे ऐसे कलाकारों को बालीवुड तक पहुंचने में काफी सहयोग मिलेगा और मैंने आगे बढ़ने में भरपूर सहयोग करूंगा आसिफ ने  यह रिश्ता क्या कहलाता है, क्राइम पेट्रोल, दीया और बाती हम, पवित्र रिश्ता, संतोषी मां, जोधा अकबर, सिंहासन बत्तीसी, बालिका वधू, समेत लगभग 4 दर्जन धारावाहिकों और तेवर, बॉम्बे वेलवेट,मुक्काबाज जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Comments