वाराणसी : अज्ञात किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप
वाराणसी।निखिल पंजवानी
तहलका 24x7
थाना क्षेत्र अन्तर्गत मैदागिन स्थित मन्दिर के निकट एक 16 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय के शव गृह मे पहचान हेतु रखा गया है। जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है की उक्त किशोर पिछले कई दिनों से मैदागिन के आसपास घूम रहा था। और बिमार भी दिख रहा था। सम्भवतः उक्त किशोर मजदूरी का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है।

Comments
Post a Comment