सुल्तानपुर : शौचालय निर्माण का आधा लक्ष्य पूर्ण, ओडीएफ ब्लॉक घोषित होने की दिशा में अग्रसर करौदी कलां
सुल्तानपुर : शौचालय निर्माण का आधा लक्ष्य पूर्ण, ओडीएफ ब्लॉक घोषित होने की दिशा में अग्रसर करौदी कलां
बीडीओ के मार्निंग वाक से शुरू होकर रात में गोष्ठी तक चलता है स्वच्छता अभियान
इज्जतघर बनवाने में ग्रामीणो ने दिखाई रूचि, आम नागरिकों ने की बीडीओ आलोक आर्य के कार्यों की सराहना
करौदीकलां(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्रातहलका 24x7
विकास खँड की पचास प्रतिशत आबादी खुले में शौच मुक्त होने पर खँड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने ब्लॉक कर्मचारियों व स्वच्छाग्राही कर्मियों को बधाई दी है। ज्ञात हो कि विकास खँड मे तैनाती के बाद से ही खँड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने स्वच्छता अभियान की धीमी गति को आगे बढाने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया। जिसके तहत ग्राम पंचायतों में बैठकों के साथ साथ स्वच्छता रैली, गोष्ठी व जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। यही नहीं श्री आर्य ने विद्यालयों को लक्ष्य करते हुए छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जो काफी सफल रहा। बीते 12 जनवरी व 26 जनवरी को सैकड़ों साइकिल व मोटर साइकिल से युवाओं ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। शौचालय निर्माण का आधा लक्ष्य पूरा होने पर खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने कहा विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत सचिव, ब्लॉक कर्मी, स्वच्छाग्राही व ग्राम प्रधानों ने इस अभियान में अपना सहयोग दिया जिससे यह सफलता मिली है। शौचालय निर्माण को लेकर ब्लाक जनपद ही नहीं मंडल में प्रथम स्थान पर है। श्री आर्य ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता का उद्देश्य महज शौचालय निर्माण करना ही नहीं है बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है। बीडीओ ने शौचालय निर्माण मेँ बेहतर प्रदर्शन करने वाले दर्जन भर प्रधानो को ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मानित करने की भी बात कही। इस मौके पर एडीओ पँचायत मँगला प्रसाद सिह, केशव राना, देवेश सिह, शैलेंद्र कुमार, विनोद, दयाशँकर माली, आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment