जौनपुर : जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हुआ समूचा नगर
हिन्दु युवा वाहिनी के संयोजन में निकाली गई भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा
शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मातहलका 24x7
हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगर के श्रीराम जानकी बौलिया मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे आगे हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े, शहनाई व बैंड बाजा शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभा में सम्मिलित लोगों द्वारा लगाये जा रहे उद्घोष "जय श्री राम" से समूचा नगर राममय हो गया।
शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की झाँकी लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा घासमंडी से होकर मेन रोड, नई आबादी, कलेक्टरगंज, लोहा मंडी, चूड़ी मोहल्ला होते हुए पुनः श्रीराम जानकी बलिया मंदिर पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला ने भगवान श्रीराम की आरती पूजन कर लोगों को श्रीराम नवमी की बधाई दी।
शोभायात्रा में मुख्य रुप से जिला प्रभारी श्रीष मोदनवाल, अध्यक्ष हिमांशु यादव, कार्यक्रम संयोजक भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू, अमित त्रिपाठी, अमरनाथ साहू, धर्मेंद्र सोनी, अभय सिंह, श्रीष अग्रहरी, विभव अग्रहरी, अनिल मोदनवाल, सर्वेश जायसवाल, अमित शर्मा, धीरेंद्र यादव, रणवीर साहू, प्रज्ञेश मोदनवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment