आजमगढ़ : सर्वधर्म सामूहिक विवाह में आठ युगल हुए एक दूजे के
मार्टिनगंज(आजमगढ़)राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित केवी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में गरीबी उन्मूलन सेवा समिति के तत्वावधान आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 8 युगल एक दूसरे को जयमाला डालकर एक दूजे के हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना द्वारा तथा अन्य अतिथियों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
शिशिम पुत्री छटंकी की सरावां बरदह आजमगढ़ ने अभय पुत्र अशोक कुमार कदहरा देवकली केराकत जौनपुर वरमाला पहनाया। दूसरे नंबर पर कविता पुत्री अरविंद जौनपुर ने रोहित पुत्र फूलचंद बनगांव मार्टिनगंज आजमगढ़ को वरमाला पहनाया, प्रियंका पुत्री बीरबहादुर अस्ई मोलनापुर आजमगढ़ ने संदीप पुत्र सुंदरलाल घोणवा हरदोई , मनीषा पुत्री रम्मन प्रसाद ग्राम मनवल करंजाकला जौनपुर ने पिंटू पुत्र रामअचल सोनीकपुर जौनपुर को वरमाला पहनाया, नीलम पुत्री दयाराम बदलापुर जौनपुर ने प्रदीप पुत्र फिरतु ग्राम बढगहन बरदह आजमगढ़ को वरमाला पहनाया, रेशमा पुत्री मेढी लसडाखुर्द जिला आजमगढ़ ने राहुल पुत्र पुनीत मछलीशहर जौनपुर को वरमाला पहनाया, कुसुम पुत्री गणेश लसडाखुर्द आजमगढ़ द्वारा वीरेंद्र पुत्र अशोक केराकत जौनपुर इस तरह 8 जोड़ों ने एक दूसरे को बर माला पहनाकर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया।
गरीबी उन्मूलन सेवा समिति के संयोजक अमर बहादुर के द्वारा किया गया कार्य एक सहारा बनने का काम और क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम एक मिसाल है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बेच्ई सरोज ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता बजरंग बहादुर सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान मिंटू यादव, रणविजय यादव, विजय सिंह, श्रवण कुमार, सत्येंद्र कुमार, रमेश जयसवाल उर्फ गुड्डू, साकेत राय, बृजेश पांडे, अमित यादव, सुक्खु प्रसाद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। प्रत्येक जोडें को गृहस्थी के सभी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया गया । आयोजक मण्डल की तरफ से अमरबहादुर एवं रमेश जयसवाल द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments
Post a Comment