आजमगढ़ : चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
बिलरियागंज(आजमगढ़)आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7
स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक बाइक चोर भागने में सफल रहा। नगर के कासिमगंज स्थित हसन के बाग से एक बाइक बीती रात गायब हुई थी। थाना प्रभारी को मुखबिर से बाइक चोरों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर नए चौक पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी उसी समय एक काली रंग की हीरो होण्डा से तीन व्यक्ति सवार हो कर आ रहे थे। रोकने पर कागज पत्र नहीं दिखा पाये। कड़ी पूछ ताछ के दौरान पता चला कि उक्त बाइक सवार बाइक चोरों के साथी हैं। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों की पहचान आदिल पुत्र सोहराब कासिमगंज व सब्लू पुत्र श्याम के नाम से पहचान की गयी। जिसमें तीसरा चन्दन पुत्र लौटन निवासी भगतपुर भागने में सफल रहा। चोरी की गई बाइक अतिउल्लाह पुत्र समीउल्लाह नामक व्यक्ति कासिमगंज की थी। बाइक चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
Comments
Post a Comment