आजमगढ़ : सामाजिक समरसता ! अनुशीलन के रूप में मनायी गयी डॉ नन्दकिशोर यादव की पुण्यतिथि
फुलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादवतहलका 24x7
तहसील क्षेत्र के अम्बारी बाजार स्थित आरोग्य निकेतन के प्रांगण में सामाजिक समरसता के अग्रदूत डॉ नन्दकिशोर यादव की प्रथम पुण्यतिथि आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर डा. यादव के व्यक्तित्व को याद किया। इस दौरान "सामाजिक सदभाव: एक अनुशीलन" विषयक पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रमुख वक्ता पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, बरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबुद्ध समाजसेवी त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, पूर्व बिधायक डॉ हाफिज इरशाद, पूर्व प्रधानाचार्य शाह मोहम्मद इस्माइल, बिजय बहादुर यादव, दैवज्ञ दुर्वाषा मण्डल मुन्ना बाबा आदि विद्वत जन एवं समाज सेवियों द्वारा सामाजिक सदभाव पर व्याख्यान देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के अग्रदूत स्व डॉ नन्दकिशोर यादव के संस्मरण को समाज के सामने रखने के लिए इकट्ठा हुए है। उन्ही की देन रही कि बालिकाओ के लिए राजकीय इन्टर से लेकर राजकीय स्नात्तकोत्तर महिलाबिद्यालय और सरस्वती राधा इन्टर कालेज के रूप में यह क्षेत्र शिक्षा के मामले में नाम रोशन कर रहा है। वही वक्ताओं ने कहा कि जो सच्चे समाज सेवी होते है वह मर कर भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में जिंदा रहते है। आज यह अम्बारी की धरती धन्य है कि इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करने के लिए विद्वत समाज मौजूद है। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शाह मोहम्मद एवं संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. उदय भान यादव, डॉ. सुरेश यादव, प्रधानाचार्य राजेश यादव, मशहूर शायर अय्यूब वफ़ा, जनमेजय यादव, बिरेन्द्र, अधिवक्ता रामपलट, पूर्व प्रधानाचार्य हरिबंश यादव, सत्य प्रकाश, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, बिक्रम, बिवेक आदि लोग रहे। अंत मे प्रधान डॉ सुभाष यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment