जौनपुर : मिड डे मील का राशन बर्तन सहित उठा ले गये चोर
केराकत(जौनपुर)के. के. वर्मा
तहलका 24x7
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत थानागद्दी चौकी अंतर्गत बीते सोमवार की देर रात्रि चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक विद्यालय में तोड़फोड़ के साथ मिड डे मील के राशन के साथ बर्तन भी उठा ले गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खर्गसेनपुर में स्थित गौतम बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीते सोमवार की देर रात्रि चोरों ने बक्सा अलमारी तोड़ते हुए उसमें रखे अभिलेखो को कुछ दूर फेंक दिया। यहां तक कि विद्यालय में रखें मिड डे मील का राशन चुराते हुए बर्तनों पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह जब प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह विद्यालय पहुंची तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत प्रबंधक हरिशंकर सिंह को फोन कर इस स्थिति से अवगत कराया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रबंधक हरिशंकर सिंह ने थानागद्दी चौकी पर लिखित तहरीर दी। वही मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी थानागद्दी राजेश गिरी ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला चोरी का नही प्रबन्धकीय विवाद का लगता हैं।मामले की छानबीन की जा रही है।
Comments
Post a Comment