सुल्तानपुर : भगवान श्री राम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है - राजेन्द्र सोनी
सुल्तानपुर : भगवान श्री राम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है - राजेन्द्र सोनी
हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली कस्बे में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा
सूरापुर(सुल्तानपुर)शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7
हियुवा के कार्यकर्ताओं ने पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर सूरापुर से श्रीराम जानकी मंदिर लमिया से होते हुए विजेथुआ महाबीर धाम तक रथ, डीजे व बाइक पर सवार होकर शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव, जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए गगनभेदी नारे लगाए। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस के जवान सक्रिय रहे। भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है उक्त बातें रविवार को राम नवमी के दिन पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर से निकलने वाली शोभा यात्रा के पूर्व विहिप धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र सोनी ने कही।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उनका जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। शोभा यात्रा महादेव मंदिर भवानीपुर से लमिया राम जानकी मंदिर होते हुए सूरापुर चौराहे से होकर विजेथुआ महाबीर धाम तक पहुंची। इस दौरान पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। शोभा यात्रा में बजरंग दल, विहिप के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के शिवम अग्रहरि, अतुल गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, रवि प्रकाश बरनवाल, कल्लू सोनी, आदित्य बरनवाल, शिवम सोनी, रवि मोदनवाल, सिद्धार्थ सिंह, प्रशांत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment