आजमगढ़ : पोखरे के पट्टे को लेकर ग्रामीणो ने तहसील का किया घेराव
मार्टिनगंज(आजमगढ़)राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7
आबादी के बीच में स्थित जलाशयों के पट्टे को लेकर लसड़ा खुर्द के आक्रोशित ग्रामीणों ने सैकड़ों संख्या में तहसील मुख्यालय का घेराव कर शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। स्वीकृत पट्टा निरस्त करने की मांग की। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आबादी के बीच में स्थित जलाशयों को भी मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित कर दी गई थी। इसको देखते हुए लसडा़ खुर्द के आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सैकड़ों संख्या में पहुंचकर तत्कालीन तहसीलदार शिवसागर दुबे का घेराव कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। तब तत्कालीन तहसीलदार ने ग्रामीणों की व्यथा सुन जनहित में जलाशय का मत्स्य पालन हेतु पटटा न करने हेतु अपनी रिपोर्ट लगा दी थी। लेकिन लसडा़ खुर्द के ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन तहसीलदार की आपत्ति रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए वर्तमान तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी द्वारा समिति के लोगों की मिलीभगत से ग्रामीणों की अनदेखी करते हुए जलाशय का मत्स्य पालन के लिए पटटा स्वीकृत कर दिया गया जो हम ग्रामीणों के जनहित में नहीं है।
हम लोगों की खेती के लिए की सिंचाई का मुख्य साधन उक्त पोखरा है। वही हम गरीब होने के नाते जीविकोपार्जन का जलाशय ही मुख्य साधन है। लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा हमारे आपत्ति को दरकिनार करते हुए पट्टे को स्वीकृति कर दिया गया। ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए ग्राम प्रधान पार्वती राजभर एवं ग्राम पंचायत सदस्य बंश बहादुर सिंह ने कहा कि अगर पट्टा को निरस्त नहीं किया किया गया तो हम लोग बृहद धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी । उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी ने कहा कि पट्टा स्वीकृति कर दिया गया है अगर इनको आपत्ति है तो जिलाधिकारी के यहां अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं । इस अवसर पर बैजनाथ राजभर, वंश बहादुर सिंह, रमेश, राजेश, सुनीता, खेलावन, राज पत्ती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment