आजमगढ़ : आजीविका मिशन के तहत गोष्ठी सम्पन्न
फुलपुर(आजमगढ़)वीरेंद्र यादव
तहलका 24x7
तहसील क्षेत्र के अम्बारी स्थित इंसाफ जनसंगठन कार्यालय पर आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की एक बैठक ग्राम प्रधान डा. सुभाष यादव की अध्यक्षता में की गयी। इस दौरान मेज़वा वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक आशुतोष मिश्र ने महिलाओं को समूह को चलाने एवं उसके बारे में प्रशिक्षित किया। वहीं उप निदेशक उद्यान आज़मगढ़ मण्डल विजय चन्द्र एवं जिला उद्यान अधिकारी बी के वर्मा ने किसानों एवं महिलाओं को सब्जी की खेती एवं अचार, मुरब्बा, हरी सब्जी के संरक्षण एवं उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। वहीं जल संरक्षण पर कहा कि फसलों की ड्रीप्स सिस्टम से सिंचाई से पानी की बचत की जा सकती है । और इस सिस्टम को लगाने के लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
दो दिवसीय 5 एवं 6 अप्रैल को विराट कृषि मेला नरेंद्र देव विश्व विद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के कैम्पस में लग रहा है। इस मेले में नवीन कृषि तकनीकियों की जानकारी के साथ साथ बीज तथा उपकरण की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। वहीं गठित भगत सिंह बाल पंचायत की बैठक भी किया गया। इस अवसर पर मदन यादव, विरेन्द्र कुमार यादव, चन्द्रजीत यादव, अजरा, आरती, अनामिका, रूसी, विवेक, अम्बिका आदि रहे।अध्यक्षता प्रधान सुभाष यादव एवं संचालन बीरेंद्र यादव ने किया।

Comments
Post a Comment