सुल्तानपुर : युवा साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि "साहित्य सुमन सम्मान" से सम्मानित

सुल्तानपुर : युवा साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि "साहित्य सुमन सम्मान" से सम्मानित 

सुल्तानपुर ब्यूरो।
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
                    सरिता लोक सेवा संस्थान के अठारहवें अखिल भारतीय सम्मान समारोह में चर्चित युवा साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को "साहित्य सुमन सम्मान" से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सत्ताइस विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मारिका एवं प्रोत्साहन राशि देकर अलग अलग सम्मानों से सम्मानित किया। संस्थान का सर्वोच्च कीर्ति भारती सम्मान लखनऊ के त्रिवेणी प्रसाद दूबे को प्रदान किया गया। अन्य सम्मानित होने वालों में सुलतानपुर के डॉ. राम प्यारे प्रजापति, ब्रजेश कुमार पाण्डेय 'इन्दु', मदन मोहन पाण्डेय 'मनोज', संतोष सिन्हा, अनिल वर्मा,  गोरखपुर के डॉ.सलिल कुमार पाण्डेय, डॉ.समीर कुमार पाण्डेय, असम के डॉ.हरेराम पाठक, बैतूल के डॉ.रामचरण यादव, डॉ. संजीव शुक्ल (सीतापुर), डॉ. सतीश चन्द्र शर्मा (बदायूँ), डॉ.दर्द, डॉ. सिकन्दर लाला डॉ. प्रभु चौधरी, गौरीशंकर पाण्डेय (फैजाबाद), डॉ. जनक सिंह (जोधपुर), मंजू ममतानी (नागपुर), मधु शंखधर (इलाहाबाद), उत्सव जैन (राजस्थान), शिव कुमार, प्रदीप मोहन, विजय आर्य, सुवर्णा जाधव (मुम्बई ) प्रमुख हैं। 

सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ. देव नारायण शर्मा 'चक्रधर' व संचालन आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायु' ने किया। समारोह के मुख्यअतिथि रामार्य पाठक और विशिष्ट अतिथि डॉ. आद्या प्रसाद सिंह 'प्रदीप' ने दीप प्रज्ज्वलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। संस्थान के अध्यक्ष और आयोजक कृष्णमणि चतुर्वेदी 'मैत्रेय' ने आगन्तुकों का स्वागत और आभार ज्ञापन किया। समारोह में कवि राम सूरत अनाम की काव्यकृति 'लोक लहर', संस्थान की वार्षिक पत्रिका 'सरितालोक संवाद' व   डा. देव नारायण शर्मा पर केन्द्रित दिल्ली की मासिक पत्रिका 'ट्रू मीडिया' के विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया । रामनवमी पर देर रात तक दो सत्रों में चला यह साहित्यिक समारोह दोस्तपुर ब्लाक के कनकपुर गांव में आयोजित था। प्रथम सत्र सम्मान समारोह व द्वितीय सत्र काव्य पाठ का था। जिसमें डॉ. सुशील कुमार पांडेय 'साहित्येन्दु', सर्वेश प्रजापति, अंचल जी, समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

Comments