आजमगढ़ : न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षाफल वितरण के दौरान मेघावी छात्र हुए सम्मानित

आजमगढ़ : न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षाफल वितरण के दौरान मेघावी छात्र हुए सम्मानित 


क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने मेघावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित  

मेज़वा(आजमगढ़)
रियासत हुसैनतहलका 24x7 
                 नगर के मिर्चा मंडी समीप स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सत्र 2017-18 का अंक पत्र वितरण समारोह का अयोजन किया गया।इसमे प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को क्षेत्राधिकारी फूलपुर रवि शंकर प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंक पत्र वितरण समारोह में छात्रों को स्कूल की तरफ से गाऊंन ड्रेस दिया गया। वही छात्रों को बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षकों को प्रबंध कमेटी द्वारा सम्मानित किया इस दौरान सम्मान पाकर छात्र छात्राएं काफी प्रसन्न दिखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ रवि शंकर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम से बच्चों का आत्म बल बढ़ता है वही प्रमुख समाज सेवी रामआशीष बरनवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन अजीत यादव, कुमारी श्रुति बिन्द व उत्कर्ष यादव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में स्कूल प्रबन्धक नैय्यर आज़म खान ने सभी आगन्तुओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मोहम्मद सादिक खान, राजिक खान, डा. रज़ा, अमरनाथ बरनवाल, आशीष बरनवाल, डा. मनोज, जगदीश राय, एडवोकेट इम्तियाज़ अहमद, सखावत हुसैन, एजाज़ फ़ातिमा, डा. अरविंद रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Comments