जौनपुर : पत्रकार को मातृशोक, शुभचिंतकों ने शोकसभा कर अर्पित किया श्रध्दांजलि

जौनपुर : पत्रकार को मातृशोक, शुभचिंतकों ने शोकसभा कर अर्पित किया श्रध्दांजलि

शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
           हिन्दुस्तान समाचार पत्र के तहसील प्रतिनिधि विनोद साहू की पूज्य माताजी श्रीमती कमला देवी (75) पत्नी स्व. राम विलास साहू का उनके पश्चिमी कौड़िया मोहल्ला स्थित आवास पर वृहस्पतिवार की सांय 6 बजे हृदय गति रूक जाने के कारण असामयिक निधन हो जाने पर एक शोकसभा का आयोजन  नगर के पुरानी बाजार स्थित पुराना टेलिफ़ोन एक्सचेंज के समीप तहलका कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
शोकसभा में सर्वप्रथम मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस खबर को सुनकर मुझे हार्दिक पीड़ा हुई। श्री साहू जी की अभी कच्ची गृहस्थी है। कुछ माह पूर्व उनके बड़े भाई का देहांत हो गया था। अब मां के देहांत से उनका परिवार सदमे में है। वहीं शोकसभा में उपस्थित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु से प्रार्थना है कि  पूज्य माताजी की आत्मा को शांति दे और साहू जी के परिवार को इस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोकसभा का संचालन राकेश अग्रहरि ने किया।
शोकसभा में प्रमुख रूप से अखिलेश अग्रहरि, फैज़ान अंसारी, दुर्गेश गिडवानी, रवि शंकर वर्मा, शीलेश बरनवाल, ज़ेया अनवर, मो. इस्लाम उर्फ़ पप्पू भाई, अमरीष मिश्रा, अजय सिंह, फूलकुमार प्रजापति, प्रवीण श्रीवास्तव, धीरज सिंह, सुजीत साहू, आनंद बरनवाल, नीरज अग्रहरि, सिद्धेश्वर पाण्डेय, वीरेंद्र यादव, अखिलेश विश्वकर्मा, अनिल मौर्या, अनुराग वर्मा, दिवाकर मिश्रा, सौरभ सेठ, बिस्मिल्लाह भाई, बृजेश सेठ, भुवनेश्वर मोदनवाल, डा. अभिषेक रावत, अभिषेक अग्रहरि, संदीप जायसवाल, संजय सेठ जेब्रा, सतेंद्र मोदनवाल, हरिश्चंद्र अग्रहरि, राजेश सोनी, सुलेमान अब्बास, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments