आजमगढ़ : समझौता के बाद प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह व लेखपाल संतोष मिश्रा का विवाद हुआ शांत

आजमगढ़ : समझौता के बाद प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह व लेखपाल संतोष मिश्रा का विवाद हुआ शांत

उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज इन्द्रभान तिवारी तथा तहसीलदार मनीष कुमार की मध्यस्थता से एक पखवाड़े का विवाद हुआ शांत

मार्टीनगंज(आजमगढ़) 
राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24 × 7
                                            स्थानीय तहसील में लेखपाल आमगांव संतोष मिश्रा द्वारा ब्लाक प्रमुख मार्टीनगंज के द्वारा अभद्रता का दोषारोपण किया था। ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के खिलाफ थाना दीदारगंज मे मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
बताते हैं कि गत 14 मार्च को आमगांव के लेखपाल संतोष मिश्रा ने ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के ऊपर अभद्रता का आरोप लगाया था। दोनो पक्ष आमने सामने आ गए थे। टकराव को देखते हुए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज इन्द्रभान तिवारी तथा तहसीलदार  मनीष कुमार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए मुकदमा वापस लेने का निर्देश लेखपाल आमगांव संतोष मिश्रा को दिया। संतोष मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज व क्षेत्राधिकारी फूलपुर को समझौते की जानकारी शपथपत्र के द्वारा दिया तथा मामले के निस्तारण का निवदन किया।

Comments