सुल्तानपुर : किसानों, गरीबों के हितो के प्रति प्रयासरत है सांसद-नसीब सिंह

सुल्तानपुर : किसानों, गरीबों के हितो के प्रति प्रयासरत है सांसद-नसीब सिंह


बैठक में कार्यकर्ताओं ने सांसद के कार्यों की किया भरपूर सराहना 

करौदीकलां(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7 
                     सांसद वरुण गांधी की मंशा जनपद के गरीबों, मजलूमों व किसानों के हित में काम करना है। श्री गांधी हमेशा जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे। उक्त बातें सांसद वरुण गांधी के ओएसडी नसीब सिह ने विकासखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।  
  
विजेथुआ धाम में आयोजित बैठक में श्री सिंह ने कहा कि सांसद का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए किसानों के हित में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि श्री गांधी स्वास्थ्य, सड़क, सुविधा के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने कहा कि सांसद वरुण गांधी केवल जनहित के प्रति समर्पित है। श्री गांधी ने अपने वेतन से गरीबों के लिए आवास व कंबल वितरण कर एक इतिहास बनाया है। श्री द्विवेदी ने कहा कि श्री गांधी जनपद को अपना घर मानते हैं तथा यहां के निवासियों को अपने परिवार की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक ग्राम पंचायत को मुख्य मार्ग से जोड़ने के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर किसानों की समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विक्रमा जीत विक्की वर्मा ने कहा कि सांसद श्रीगांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं तथा उनके द्वारा रोजगार के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी द्वारा सांसदों के वेतन छोड़े जाने की माँग की सराहना की तथा अन्य सांसदों से भी अपना वेतन जनहित में खर्च करने की मांग की। बैठक में संदीप मिश्र, प्रदीप नारायण झा, पूर्व जि.पं.सदस्य अमृतलाल अग्रहरि, नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, संजय, शैलेंद्र सिंह, आशीष मिश्र, विवेक उपाध्याय, हरीराम यादव, अंतिम मिश्र, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।

Comments