जौनपुर : भक्तिगीतों ने खूब मोहा मन, मदमस्त हो झूमे स्रोता
केराकत(जौनपुर)के. के. वर्मा
तहलका 24x7
तहसील के बेहड़ा गांव में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रख्यात देवीगीत गायक आशीष पाठक 'अमृत' रविन्द्र सिंह ज्योति, विपुल चौबे, व पारुल नंदा के गीतों पर श्रोता खूब झूमें।
आशीष पाठक ने 'चुनरिया वोढ़ के व रविन्द्र सिंह ज्योति' के चंदामामा कइले रहिया टह टह घोर अंजोरिया पर स्रोता मदमस्त हो गए। लोगों ने आशीष के गाने पर ताली बजाकर जमकर उत्साहवर्धन किया। कलाकारों ने ऐसा समां बांधा की दर्शक व श्रोता पूरी रात बैठे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ओम डेकोरेटर्स के डायरेक्टर विनोद शुक्ला व विनय शुक्ला ने कलाकारों को चुनरी पहनाकर किया। रात भर चले इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ ने गायकों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर त्रियोगीनाथ शुक्ला, ज्ञानू शुक्ला, अभिनव शुक्ला, रविकांत तिवारी, बृजेश सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, चंद्रप्रकाश, दीपक, मोहित, जितेंद्र, प्रशांत, सौरभ, अवनीश, शुभम, सहित हजारो की संख्या में देवीभक्त मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment