सुल्तानपुर : जनजागृति समिति क्षेत्र के मेधावियों को करेगी सम्मानित

सुल्तानपुर : जनजागृति समिति क्षेत्र के मेधावियों को करेगी सम्मानित


बीडीओ आलोक आर्य व प्रतिभाशाली छात्रा आस्था मिश्रा सहित क्षेत्र का विकास व नाम रोशन करने वालों का भी होगा सम्मान

करौदीकलां(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7 
                      विकासखंड में स्वच्छता सहित विकास कार्यों की अलख जगाने वाले खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, मेधावी छात्रा आस्था मिश्रा व अन्य मेधावियों को जन जागृति कल्याण समिति सम्मानित करेगी। जनजागृति कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि विकासखंड में विकास कार्यो को गति प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीणों, किसानों व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का अभियान चलाने वाले खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य को समिति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। श्री तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान पाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली आस्था मिश्रा तथा क्षेत्र के दिव्याँग अंकित शुक्ला व आदर्श प्रधान के रूप में देवराजपुर के राजेंद्र प्रसाद पांडे, अमरेमऊ प्रधान बबिता वर्मा तथा आदर्श अध्यापक विजय उपाध्याय, रामशब्द पाठक व भजन गायक तकसीम अली को भी समिति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। विदित हो कि विकासखंड में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने शौचालय निर्माण में जनपद ही नहीं पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिस पर  क्षेत्रीय जनमानस ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Comments