जौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत व एक गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत व एक गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                   कोतवाली क्षेत्र के खुटहन रोड - पक्का पोखरा सम्पर्क मार्ग स्थित अम्बेडकर मूर्ति मोड़ के समीप बाइक सवार की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थानान्तर्गत दरियापुर गांव निवासी सुभाष शर्मा (38) पुत्र तिलकधारी शर्मा अपने भाई देवबर्त शर्मा (25) पुत्र रामधारी शर्मा के साथ बाइक संख्या यूपी 62 ए एल 6342 से अपने रिश्तेदार खुटहन थाना क्षेत्र के कानामऊ गांव निवासी त्रिभुवन शर्मा के यहां जा रहे थे जैसे ही क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित अम्बेडकर मूर्ति मोड़ के समीप पहुंचे कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस से स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष शर्मा को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे युवक देव बर्त शर्मा को उपचार हेतु भर्ती कर लिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments