जौनपुर : राममय हुआ रामपुर बाजार, भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा

जौनपुर : राममय हुआ रामपुर बाजार, भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा


"जय श्री राम" के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर 

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7     
                                      जनपद के रामपुर बाजार में श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर रविवार की शाम नगर के रामलीला मैदान से रजनीश कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रविवार की सांय 4 बजे शोभा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारम्भ हुआ।
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। समूचा रामपुर बाजार केसरिया रंग में रंग गया। "जय श्री राम" के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। गाजे बाजे व घुड़सवार के साथ निकली गयी शोभायात्रा में हजारों भक्त चल रहे थे। शोभायात्रा बाजार, रामपुर थाना क्षेत्र, नहर ​चौराहा पर समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से कान्हा मिश्र, आकाश सोनी, अजय श्रीवास्तव, करन शुक्ला, मृत्युंजय, शिवम, गौरव, अमित, विष्णु, शिवम मस्त, विशाल, कृष्णा सिंह, राजन त्रिपाठी  सहित हजारों की संख्या में रामभक्त जयकारे के साथ चल रहे थे।

Comments