जौनपुर : महिलाओं और युवतियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
शाहगंज(जौनपुर)रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वाधान में वर्ष भर चलने वाले कौशल विकास योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के रूप में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मार्शल आर्ट विशेषज्ञ जेसी आनंद वर्मा द्वारा दिया गया।
संस्था अध्यक्ष जेसी डॉ. रूचि मिश्रा में बताया कि संस्था ने साल भर विभिन्न विषयों पर कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम श्रृंखला का नाम "उड़ान हौसलों की" होगा। इसके तहत पहला कार्यक्रम आत्मरक्षा की ट्रेनिंग का किया गया। इस कार्यक्रम में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ जेसी आनंद वर्मा ने जेसी सदस्यों समेत उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए। कराटे में ब्लैकबेल्ट एवं कुंग - फू विशेषज्ञ श्री वर्मा ने इस कला को आज के परिवेश में महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष जेसी गीता जायसवाल मुन्नी, जेसी राधा देवी, जेसी ममता गुप्ता, सचिव जेसी डॉ. अनामिका मिश्रा, जेसी एकता नीलम, जेसी संगीता जायसवाल, जेसी सीमा जायसवाल, जेसी मेघना वर्मा, जेसी अंजू मिश्रा, संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र समेत समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment