आजमगढ़ : माहुल कस्बे के रामलीला मैदान में बने यज्ञ मण्डप को शरारती तत्वों ने किया आग के हवाले
पुलिस की सक्रियता व सूझबूझ से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से बचा
आजमगढ़ ब्यूरो।
सिद्धेश्वर पाण्डेयतहलका 24x7
जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत माहुल पुलिस चौकी के समीप रामलीला मैदान में यज्ञ हेतु बनाये गए यज्ञ मंडप को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा गुरूवार को दोपहर में आग के हवाले कर दिया गया। जिससे पूरा यज्ञ मंडप जल कर खाक हो गया और आस पास के घर जलने से बच गए। कस्बे वासियो ने किसी तरह आग बुझाई। जब कि पुलिस और अग्निशमन दल आग बुझने के बाद पहुंचा। अभी हाल में ही रामलीला समिति के प्रबंधक अखिलेश अग्रहरि के नेतृत्व में जन सहयोग से रामलीला मैदान में मंदिर का निर्माण कराया गया था। जिसमे श्रीराम जानकी और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना होनी थी। इसी उपलक्ष्य में आगामी 14 अप्रैल से यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया था। यज्ञ के लिये विशाल यज्ञ मंडप का निर्माण कराया गया था।जिसको शरारती तत्वों द्वारा जला दिया गया।
घटना की सूचना जैसे ही कस्बे वासियों में पहुंची। स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे। और घटना की निंदा शुरू कर दिए। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर राम जन्म, क्षेत्राधिकारी फूलपुर रविशंकर, थानाध्यक्ष अहरौला चंद्रभान यादव, थानाध्यक्ष पवई प्रवीण कुमार यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम किया। एवं कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। उसके बाद रामलीला समिति के प्रबन्धक अखिलेश अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, युवा नेता आंसू जायसवाल, हरिकेश गुप्ता के साथ अहरौला थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया । जिस पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला चंद्र भान यादव ने बताया कि जिसने भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है वह बक्शा नहीं जाएगा जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा ।

Comments
Post a Comment