जौनपुर : श्रीराम नवमी पर जेसीआई शक्ति ने किया 101 कन्याओं का पूजन-अर्चन
शाहगंज(जौनपुर)रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वाधान में श्रीराम नवमी और वासंतिक नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजन संध्या एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेसी सदस्यों और गैर जेसी महिलाओं ने भी भक्ति भाव से कन्या पूजन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था अध्यक्ष जेसी डॉ रूचि मिश्रा ने बताया कि श्रीराम नवमी के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में 101 छात्राओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके पहले महाअष्टमी की संध्या पर पक्का पोखरा पर भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि नवरात्र का पर्व नारी शक्ति की पूजा का पर्व है और इस बाबत महिलाओं को सन्देश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन एकता नीलम, श्रीमती ललिता मिश्रा, पूनम जायसवाल, संगीता जायसवाल सनराइज, अंजू मिश्रा आदि उपस्थित रहीं। सचिव अनामिका मिश्रा ने उपस्थित समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment