आजमगढ़ : शाहगंज जंक्शन से पूर्वी जिलों में आने जाने वाली ट्रेनों के विलम्ब होने से यात्री हलकान
मेजवां(आजमगढ़)रियासत हुसैन
तहलका 24x7
शाहगंज-मऊ पूर्वोत्तर रेल खण्ड पर प्रतिदिन चलने वाली बलिया-शाहगंज 55137 सवारी गाड़ी बुधवार को 6 घन्टा विलम्ब से आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिस कारण से शाहगंज-बलिया 55140 डेढ़ घंटा विलम्ब से शाहगंज जंक्शन से रवाना हुई। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहगंज से बलिया के बीच प्रतिदिन दो जोड़ी पैसेन्जर ट्रेन चलती है। इन ट्रेनों की सफाई और धुलाई सप्ताह में एक दिन बलिया वाशिंग लाइन पर धुलाई के लिये भेजी जाती है। कभी कभी वाशिंग पिट पर अधिक ट्रेनो के पहुंचने पर वहां अधिक विलम्ब हो जाती है यही कारण है कि बुधवार को बलिया शाहगंज पैसेन्जर वाशिंग लाइन से अधिक विलम्ब से निकली। पैसेन्जर के घंटों विलम्ब चलने से खंजा हाल्ट, दीदारगंज खुरासनरोड, सरायमीर, संजरपुर, फरिहां, सराय रानी, आज़मगढ़, सिधारी, सठियांव, मुहम्दाबाद सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। इस सम्बन्ध में ख़ुरासनरोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बलिया से ही पैसेन्जर लेट चली है जिसके कारण आगे विलम्ब से पहुंच रही है।
सबसे खास बात है कि इस रेल मार्ग पर एक मात्र सवारी गाड़ी है जो दैनिक यात्रियों के लिए सहारा है किन्तु अधिकारियों के लापरवाही से कभी कभी ट्रेन शाम को बलिया के लिए रवाना होने के समय बीतने के बाद शाहगंज पहुंचती है लोगों का कहना है कि अगर रेल अधिकारी यात्रियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जायेगी
Comments
Post a Comment