जौनपुर : पूर्व की भांति महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

जौनपुर : पूर्व की भांति महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

पूर्व सांसद उमाकान्त यादव द्वारा आयोजित भंडारे में उमड़ा जनसैलाब 

 शाहगंज(जौनपुर)
 रवि शंकर वर्मा
 तहलका 24x7
                पूर्व सांसद व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव उमाकान्त यादव द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित श्री शिवशंकर मन्दिर पर उएक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
   

भंडारे के आयोजन के दौरान भजन गायक राजेश चौबे द्वारा भक्तिमय भजन प्रस्तुत किया गया। भजन कीर्तन के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। भगवान शंकर व मां पार्वती की आराधना कर लोगों ने आशिर्वाद मांगा। ऐतिहासिक श्री शिव शंकर जी मन्दिर में भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, मालाफूल चढ़कर दर्शन पूजन किया। इस दौरान मन्दिर परिसर फूल मालाओं से सजाया गया था। वहीं प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। 

इस दौरान प्रमुख रूप से मंदिर संस्थापक व व्यवस्थापक पूर्व सांसद व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव उमाकान्त यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख खुटहन रमेश सिंह, दिनेशकान्त यादव, रविकान्त यादव,  राममूरत यादव, प्रेम प्रकाश यादव, राना यादव, संतलाल यादव, सियाराम मौर्या, विकास अग्रहरि(चौधरी) समेत तमाम बीडीसी ग्राम प्रधान आदि भंडारे में मौजूद रहे।

Comments