जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन

जौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन 

एनएसएस शिविर को सम्बोधित करते प्रो. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी

शाहगंज(जौनपुर) 
विनोद साहू 
तहलका 24x7
                       राजकीय महिला महाविद्यालय में सप्तदिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान सम्पन्न किया गया। वहीं क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गया प्रसाद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार यादव रहें। वही अध्यक्षता प्राचार्या डॉ नूर तलअत ने किया। आयोजन का शुभारंभ सोमवार को एसबीआई के शाखा प्रबंधक रामाश्रय राम के हाथों किया गया था। 

एनएसएस शिविर में स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत महाविद्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया। वही महिला सशक्तिकरण के तहत "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिनमें बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक क्रियाकलापों में बेटियों, महिलाओं की सहभागिता के बगैर कोई भी आयोजन पूर्ण नहीं माना जाता। लिहाजा इनका उत्थान कर ही विकास की गंगा बहायी जा सकती है। कहा इन्हें भी समय के साथ कदमताल करना होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या व कार्यक्रम अधिकारी की तारीफ कर कहा कि एनएसएस की सेविकाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वही सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप कुमार यादव द्वारा एनएसएस शिविर की मुख्य बातों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ नूरतलअत द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ ओमप्रकाश ने किया। मौके पर प्रो. धर्मेंद्र कुमार द्रिवेदी, प्रो. अखिलेश कुमार,डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ ओमप्रकाश वर्मा, डॉ सर्वजीत सिंह, प्रो. पूजा गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्र, संतोष कुमार, रिंकू बिंद, मनोज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments