वाराणसी : लूट की सूचना निकली मनगढ़ंत, कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया सारा रूपया बरामद

वाराणसी : लूट की सूचना निकली मनगढ़ंत, कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया सारा रूपया बरामद

वाराणसी ब्यूरो।
दुर्गेश गिडवानी
तहलका 24x7
                    जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का पांच लाख रूपया हड़पने की नियत से उसी कम्पनी के कर्मचारी द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाकर घटना को अंजाम दिये जाने तथा उसके द्वारा खुद लूट का मुकदमा दर्ज कराने के  बाद बड़ागॉव पुलिस सकते में थी लेकिन कड़ी मेहनत से इसका खुलासा चंद घंटों में कर दिया गया। 
बताते चले कि बड़ागांव के प्राइवेट कंपनी गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी कंपनी का पाँच लाख हड़पने की नीयत से खुद लूट की षडयंत्र रचा जिसमे कहा कि मुझे जहरखुरानों द्वारा बेहोश कर सारे रूपया लूट लिया जब की कर्मचारी पूरे रूपये को मिट्टी में दबा कर रख दिया था पुलिस को शक होने पर थानाध्यक्ष ने पूरे प्रकरण में कर्मचारी के हाव भाव से घटना संदिग्ध लगने लगी और संदेह के आधार पर जब पुलिस ने रात में कर्मचारी से सख्ती से पुछताछ किया तो कर्मचारी ने अपना जुर्म कबूल करते हुये बताया कि सारे रूपये को उसने सड़क के किनारे मिट्टी में  गाड़कर रखा गया है  पुलिस द्वारा सारे रूपये को बरामद कर लिया गया जिसका खुलासा क्षेत्राधिकारी द्वारा बड़ागांव थाना परिसर में किया गया
वही क्षेत्राधिकारी  बड़ागाँव शफीक अहमद द्वारा पुलिस टीम को पच्चीस सौ रूपये और गायत्री कंपनी के मैनेजर मनीष द्वारा बड़ागाँव पुलिस टीम को दस हजार रूपये  इनाम देने की घोषणा की गई ।

Comments