जौनपुर : रूपहले पर्दे पर जनपद की अमिट पहचान बनाना ही मकसद है - चन्दन सेठ

जौनपुर : रूपहले पर्दे पर जनपद की अमिट पहचान बनाना ही मकसद है - चन्दन सेठ

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                      जनपद के जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोचन महादेव के मूल निवासी भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। अपने अभिनय से लोगो को मंत्रमुग्ध कर देना इस कलाकार को बखूबी आता है जो इन पर त्रिलोचन महादेव की विशेष कृपा है। महज 18 वर्ष की उम्र मे ही चन्दन ने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। श्री सेठ ने भोजपुरी एलबम से अभिनय की शुरूआत की। पहला एलबम देवी गीत टी-सीरिज से "शेरवा पर बईठल माई" से शुरूआत की। इसके बाद एक पर एक आॅफर आने शुरू हो गये। चन्दन कई दर्जन भोजपुरी व हिन्दी एलबमों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। चन्दन का लक्ष्य रूपहले पर्दे पर जनपद की अमिट पहचान स्थापित करने की है।  फिल्मों के बारे मे पूछने पर बताया कि अगर कोई अच्छी भोजपुरी फिल्म का आॅफर आया तो जरूर करूंगा।चन्दन अभिनय की दुनिया में रूचि रखने वाले आगे इस क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं और अपने अभिनय को विश्व पटल पर चमकाना चाहते हैं।चन्दन के माता-पिता का कहना है कि चन्दन को अभिनय के क्षेत्र मे नाम कमाते हुये देखना चाहते है।2010 मे देवी गीत "दुअरिया पर चाँद झुमेला" मे अभिनय कर के वाह-वाही लुटी जिसमे लोगो ने उन्हे खुब सराहा।बताया अब तक कई पुरस्कार भी पा लिये हैं।भोजपुरी के दबंग चैनल पर शिवरात्रि के बाद से होली गीत "देवरे के लेके सबुर करिह" भी प्रसारित होगा।जिसमे आवाज सिंगर विपुल चौबे और प्रसिद्घ गायिका निशा पाण्डेय ने दिया है। प्रसिद्घ एलबम शीशा नियन दिल टूट गईल, दिवाना बना गईल, इत्यादि हैं।

Comments