सुल्तानपुर : घायल छात्र का प्राथमिक उपचार करवाकर क्षेत्राधिकारी ने भेजा घर

सुल्तानपुर : घायल छात्र का प्राथमिक उपचार करवाकर क्षेत्राधिकारी ने भेजा घर

परीक्षा देकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुआ था घायल

सी.ओ. की सहजता को लोगों ने सराहा, स्पीड ब्रेकर बनाने की भी रखी माँग



सूरापुर(सुल्तानपुर)
शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7 
                          पुलिस जब अपनी कड़क मिजाज से हटकर काम करती है तो आम जनमानस को भी उसके नरम दिल व संवेदनशीलता का आभास होता है। ऐसा ही वाकया बुधवार को हनुमत इन्टर कालेज सूरापुर से परीक्षा देकर घर लौटते समय एक छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।  क्षेत्राधिकारी डी.पी.शुक्ला ने उक्त घायल छात्र का इलाज करा कर उसे घर भिजवाया तो राहगीरों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। बुधवार को विजेथुआ मोड़ के आगे परीक्षा देकर मेवपुर की तरफ जा रहे छात्र विवेक उपाध्याय को किसी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। उसी समय क्षेत्राधिकारी कादीपुर डी.पी.शुक्ला उधर से गुजर रहे थे लोगों की भीड़ देख अपनी गाड़ी रूकवा कर  प्रकरण जानना चाहा तो मामला पता चला। श्री शुक्ला ने घायल छात्र को अपनी गाड़ी से ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाकर घर भेजा। यही नहीं सी.ओ. श्री शुक्ला ने राह से गुजर रहे लोगों को अपने दायित्व निभाने तथा धीमी गति से वाहन चलाने की भी बात कही। पुलिस अधिकारी के इस कार्य की लोगों ने काफी सराहना की।

Comments