आजमगढ़ : इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत, परिजनों में शोक की लहर
मेजवां(आजमगढ़)रियासत हुसैन
तहलका 24x7
इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
बता दें कि एक माह पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गाँव के पास पूर्व प्रधान सायकिल सवार को बचाने के चक्कर मे दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें ज़िला मुख्यालय पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के बनहर मय चकगजड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान योगराज निषाद (45) पुत्र हुन्नर गत 21 दिसम्बर 17 की सांय बाइक से अपने घर जा रहे थे। सदरपुर बरौली गांव के पास सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे फुलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले वहाँ से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पत्नी शीला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment