सुल्तानपुर : समतलीकरण के नाम पर प्रधान व सचिव ने किया घपला

सुल्तानपुर : समतलीकरण के नाम पर प्रधान व सचिव ने किया घपला

पूर्व में भी ग्रामीणो ने गांव में कराये गए विकास कार्यो में भी लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

करौदीकलां(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7 
                    विकास खंड के बूढ़ापुर गांव में प्रधान व सचिव ने मनरेगा योजना के तहत समतलीकरण के नाम पर 52500 रूपया खारिज कर लिया। ग्रामीण फूलचंद्र पुत्र हरखाली ने तहसील दिवस में शपथपत्र देकर आरोप लगाया कि उसके खेत 80-40 मीटर प्रस्तावित किया गया था जिसे प्रधान द्वारा ट्रैक्टर से नाममात्र समतल किया गया बाद में प्रार्थी ने स्वयं खेत का समतलीकरण किया और फसल बोई। दिए गए शिकायती पत्र में शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव ने 52500 रूपए समतलीकरण के नाम पर निकाल लिए जो कि गलत है। शिकायत कर्ता ने सही जाँचकर उचित कार्यवाही करने की माँग उच्चाधिकारियों से की है।

Comments