आजमगढ़ : अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने डीएम पर लगाया फोन पर धमकी देने का आरोप, उग्र हुए वकील

आजमगढ़ : अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने डीएम पर लगाया फोन पर धमकी देने का आरोप, उग्र हुए वकील

फूलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादव
तहलका 24x7
                   अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारा गुरुवार को संघ की बैठक में वकीलों को जानकारी दी गई कि बुधवार रात 8:21 बजे जिलाधिकारी द्वारा फोन कर धमकी दी गई। जिसे लेकर वकीलों का गुस्सा सातवें स्थान पर पहुँच गया। वकीलों ने जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं वकीलों ने जिले के सभी अधिवक्ता संगठनों को पत्रक भेजा। तहसील के अधिवक्ता संघ की बैठक गुरुवार को संघ भवन में हुई। बैठक में संघ अध्यक्ष को लालचंद यादव ने आरोप लगाया कि बुधवार रात 8:21 बजे जिलाधिकारी द्वारा उनके मोबाइल पर फोन किया गया। धमकी भरे शब्दों में एसडीएम के खिलाफ चल रहे धरने को वापस लेने का दबाव बनाया गया। वकीलों ने डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वकीलों का यह धरना प्रदर्शन गत 16 जनवरी से अनवरत चल रहा है।
   

 बताते चलें कि गत 16 जनवरी को अधिवक्ता फूलचंद यादव ने एसडीएम फ़ूलपुर पर अभद्रता का आरोप लगाया था। आरोप के अनुसार 16 जनवरी को अपने चेम्बर में अभद्रता की गयी थी। जिसके सापेक्ष अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग रखी कि जब तक स्थानांतरण नहीं होता तब तक तहसील के सभी न्यायलयों का अधिवक्ता बहिष्कार करेंगे। इस बीच सुलह समझौते का प्रयास चला फ़ूलपुर के अधिवक्ता जिले के अधिवक्ता पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से लिखित एवं मौखिक शिकायत भी की। इस बीच जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा फ़ूलपुर एसडीएम न्यायलय में चल रहे मुकदमों का स्थानांतरण मार्टीनगंज तहसील स्थांतरित कर दिये गए। जिस पर आक्रोश अधिवक्ताओं का बढ़ता गया जिले के उच्च अधिवक्ताओं द्वारा न्यायलय की फ़ाइलों के स्थानांतरण पर जिलाधिकरी आजमगढ़ से वार्ता हुई । जिस पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा सुलह समझौता न्यायालय की फ़ाइलों का स्थानांतरण आदेश वापस करने और मतदाता पुनरीक्षण के बाद उप जिलाधिकरी के स्थानांतरण की बात की और तहसील मुख्यालय फ़ूलपुर पहुंच कर अपने समक्ष खेद प्रगट करने की बात की । फ़ूलपुर के अधिवक्ताओं को जब सूचना मिली तो बैठक हुई। 

बैठक में निर्णय हुआ कि कोर्ट के स्थानांतरण आदेश निरस्त कर जब चाहे जिलाधिकरी महोदय आ जाये वार्ता होगी। वार्ता तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा बीती रात 8: 21 पर जिलाधिकारी आजमगढ़ का फोन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष लालचन्द यादव के मोबाइल पर आया और दबाव स्वरूप बात हुई । जिससे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सकते में आ गये। आज इस बात की सूचना जब फ़ूलपुर के अधिवक्ताओं को हुई तो उनका आक्रोश बढ़ गया । लालचन्द यादव अध्यक्ष की अध्यक्षता में संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई । जिसमें जिलाधिकरी आजमगढ़ के अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से धमकी भरी वार्ता की घोर निंदा की गयी । पुरे जिले के सभी तहसील बार और जिला के सभी अधिवक्ता संगठन को पत्रक भेजा गया । बैठक में फ़ूलपुर तहसील के सभी न्यायलयों के फाइल मार्टिनगंज स्थानांतरण करने की जिलाधिकरी के फैसले की भी निन्दा की गयी । अधिवक्ता अब किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। लड़ाई हमारी जारी रहेगी जब तक एसडीएम के स्थानांतरण और न्यायालयों की स्थांतरित फ़ाइलों की वापसी नहीं हो जाती है। बैठक के बाद पूरे जोश खरोश के साथ जिलाधिकरी आजमगढ़ एसडीएम फ़ूलपुर के खिलाफ नारे लगे तहसील प्रांगण में चक्र भ्रमण कर न्यायिक कार्य से विरत रहे ।इस अवसर पर अंगद यादव, घनश्याम तिवारी, इंदू शेखर पाठक, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, इकबाल अहमद, कमलेश, महेन्द्र यादव, नीरज पांडे, अतुल, फूलचंद यादव, रामनरायन यादव, इस्तयाक अहमद सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comments