आजमगढ़ : प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : डा. राजेश
फूलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादवतहलका 24x7
ब्लाक सभागार में शनिवार को प्रधान संघ की बैठक प्रधान संघ अध्यक्ष राम सिंगार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमे प्रधानों पर ज़िला प्रशासन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न का विरोध किया गया। प्रधान संघ के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में किये जा रहे कार्यो को मूर्तरूप देने में प्रधानों की महत्पूर्ण भूमिका होती है। जब की पूर्व में शौचालय निर्माण के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा भेजी गई सूची को ज़िले के अधिकारी उसे अनुमोदित कर भेज देता है उसी सूची को आधार मानकर निर्माण कराया जाता है और उसी निर्माण को प्रशासन गलत बताकर जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न कर रहा है। जो सरासर गलत है। ज़िला प्रमुख बच्चा सिंह ने कहा कि गांव में बनाये जा रहे शौचालय के निर्माण के लिए डीपीआरओ द्वारा दी गई स्वीकृत के बाद ही निर्माण कार्य कराया गया है। इसमें प्रधानों को दोषी ठहराया जाना न्याय संगत नही है। उन्होने कहा कि प्रधानों के ऊपर लगातार किये जा रहे एफआईआर पर लगाम लगया जाय अन्यथा इसके लिये बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वर्तमान में प्रधानों को उत्पीड़न मय वातावरण में काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो बन्द होना चाहिए। संचालन प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने किया। इस मौके पर राजपति, मो. असलम, घनश्याम, श्याम बहादुर, चंद्रभान यादव, दयाराम यादव, मो. कौसर, उमाशंकर, नरेन्द्र, भानुप्रताप, मिलन, अशोक, योगेन्द्र, महेन्द्र, शिवपूजन यादव, एहतेशाम थे।

Comments
Post a Comment