जौनपुर : शाहगंज को मिला राष्ट्रीय समन्यवक सदस्य
शाहगंज(जौनपुर)रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई इण्डिया ने शाहगंज के जेसी रुपेश कुमार जायसवाल को उनके प्रतिभा व जेसीज में योगदान को देखते हुए वर्ष 2018 के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसीज सिनेटर अर्पित हाथी ने जेसीआई इण्डिया के राष्ट्रीय समन्यवक सम्पर्क भारत सरकार एवं सामाजिक समूह घोषित किया। इस घोषणा के पश्चात जेसीज मण्डल थ्री व शाहगंज नगर में हर्ष व्याप्त है। इससे जेसीज की योजनाओं का लाभ भारत सरकार व अन्य संस्थाओ को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओ में नेतृत्व क्षमता का विकास करने का अवसर प्राप्त होगा।
जेसीआई इण्डिया ने इस कार्य हेतू शाहगंज के रुपेश जायसवाल जी को चयनित कर शाहगंज का मान बढ़ाया है इसके लिए शाहगंज सिटी, जेसी आई इण्डिया को आभार प्रकट करती है। संस्था अध्यक्ष जेसी अभिषेक अग्रहरि ने यह जानकारी दिया।

Comments
Post a Comment