जौनपुर : महाशिवरात्रि पर महादेव के भक्तिभाव में विभोर हुआ नगर
गूलरघाट स्थित महादेव मंदिर के भंडारे में शिव नृत्य पर झूम उठे भक्त
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के गूलरघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में बाबा भोलेनाथ का वार्षिक भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर पवन जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति गीत वह मनोहर झांकियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव रहे।
भजन संध्या में जागरण ग्रुप द्वारा शिव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह प्रधान, राजू दादा, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजेश शर्मा ने नगर विकास मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू समेत अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भंडारे का कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अनवरत चलता रहा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर सुधांशु सिंह, तरनजीत सिंह, अशोक जायसवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment